सीएम धामी ने खटीमा के प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

बीती देर शाम अपने गृह क्षेत्र पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार की सुबह खटीमा के चकरपुर स्थित प्राचीन पांडव कालीन वन खंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।इस अवसर पर सीएम धामी ने जलाभिषेक दुग्धाभिषेक कर भोले नाथ से प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।वही पूजा अर्चना के उपरांत सीएम धामी का मंदिर समिति द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।सीएम धामी ने मंदिर में दूर दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें महा शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी।मीडिया से रुबरु होते हुए सीएम धामी ने कहा की वनखंडी महादेव मंदिर दिव्य एवं प्राचीन है।इस मंदिर को भव्य एवं दिव्य बनाने की दिशा में लगातार जारी किया जा रहा है।आने वाले समय में यह प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में विख्यात हो उसके लिए प्लान के तहत काम किया जाएगा।मंदिर के विकास के साथ साथ धार्मिक पर्यटन विकसित हो इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे है।हम आपको बता दे की मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की वन खंडी महादेव मंदिर में अपार आस्था है,सीएम हर वर्ष महाशिव रात्रि के अवसर पर इस मंदिर में पहुंच जलाभिषेक करते है।साथ ही सीमांत क्षेत्र के सबसे अधिक दिनों तक चलने वाले मेले का भी शुभारंभ करते है।सीएम के प्रयासों से लगातार इस प्राचीन मंदिर को करोड़ों की लागत से  भव्य एवं दिव्य बनाया जा रहा है।