सीएम धामी ने सिविल न्यायालय पहुंच अधिवक्ताओं के नव निर्मित चेंबर्स का किया लोकार्पण

खटीमा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने खटीमा के सिविल न्यायालय में पहुंच लगभग एक करोड़ की लागत से बने अधिवक्ताओं के चेंबर्स का लोकार्पण किया।इस अवसर पर चेंबर्स के निर्माण पूरा होने पर सीएम धामी ने खटीमा अधिवक्ता एसोशियेशन को शुभकामनाएं दी।सीएम धामी ने इस अवसर पर कहा की वाद करियों के न्यायिक कार्य को खटीमा बार के अधिवक्ता सुलभ तरीके से निस्तारित कर सके इसलिए आज अधिवक्ताओं को खटीमा न्यायालय में नव निर्मित चेंबर्स का लोकार्पण कर उन्हे स्थानीय अधिवक्ताओं को समर्पित किया गया है।उन्होंने बार एसोशियेशन की मांग पर लगभग बीस चेंबर आगे बनाए जाने हेतु अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया।साथ ही क्रम बद्ध तरीके से सभी चेंबर्स का निर्माण शासन द्वारा कराया जायेगा।ताकि अधिवक्ता बेहतर कार्य स्थल पर बैठ अपने वाद कारियो के कार्य संपादित कर सके।इस मौके पर खटीमा बार ने भी सीएम धामी का आभार जताया की शासन द्वारा उन्हें आज लगभग एक करोड़ की लागत से बने चेंबर मिल सके है।उक्त कार्यक्रम में भारी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे।वही चंपावत जिले के टनकपुर बार एसोशियेशन ने भी सीएम धामी को ज्ञापन सौंप टनकपुर सिविल न्यायालय में चेंबर निर्माण की मांग की।