केदारनाथ धाम में सोमवार को जमकर हुई बर्फबारी
केदारनाथ धाम में एक बार फिर से मौसम खराब हो गया है और धाम में जमकर बर्फबारी होने लगी है। सोमवार दोपहर बाद से धाम में बर्फ शुरू हुई। केदार धाम में अब बर्फ गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। बर्फ गिरने से पुन निर्माण कार्यों लगे मजदूरों को कार्य करने में दिक्क़तों का समाना करना पड़ रहा है..
वहीं इस धाम में सुरक्षा को लेकर आईटीबीपी व पुलिस के जवान तैनात है, साथ ही पुन निर्माण में लगी कार्यदाई संस्थाओं के मजदूर भी धाम में मौजूद है,, मौसम इसी प्रकार बना रहा तो निर्माण कार्य बंद हो सकते हैं...