कॉर्बेट में सीएम धामी ने किया फलदार पौधों का रोपण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचे, जहां उन्होंने फलदार पौधे का रोपण किया। इससे पहले उन्होंने ढेला और तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाँटो जोन का भ्रमण किया।
यहां मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम धामी ने कहा कि "वन और वन्यजीव हमारी अमूल्य धरोहर हैं, इन्हें संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है। ये पर्यटन की रीढ़ हैं और इससे बड़े पैमाने पर रोजगार भी सृजित हो रहा है।
सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी 40 डिवीजनों में फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जा सके।