बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने नवनिर्मित भविष्य बदरी मंदिर का निरीक्षण किया

शनिवार को बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने सुभाई गांव स्थित नवनिर्मित भविष्य बदरी मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को मंदिर के शीघ्र उद्घाटन से पूर्व सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।