शिक्षक संघ का प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन
शिक्षक संघ का प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन
सभी ब्लॉक मुख्यालयों में शिक्षकों का प्रदर्शन
पदोन्नति की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग
तबादला प्रक्रिया पारदर्शी बनाने की मांग
प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती का विरोध
“पदोन्नति से भरे जाएं प्रधानाचार्य के पद”
राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर, शिक्षकों ने प्रदेश के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की। इस दौरान शिक्षकों ने सभी पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने के साथ ही प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती का विरोध किया और विभागीय पदोन्नति के जरिए प्रधानाचार्य के पद भरे जाने की मांग की ...इसके अलावा शिक्षकों ने तबादले की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और सुचारू करने की मांग की . इस पूरे कार्यक्रम का संचालन उमेश चंद्र सती ने किया। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष डी.एस. झिक्वान ने सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया। धरने में महेंद्र सिंह पंवार, विवेक काला, राजेंद्र कंडारी, अनुज कपरुवाण, राजेश थपलियाल, उमेश कपरुवाण, मनमोहन सिंह नेगी प्रभारी प्रधानाचार्य, ऱजना डिमरी, पूजा नेगी, संजू नेगी, अतुल उनियाल और अमिता नैथानी सहित कई शिक्षकों ने अपनी बात रखी।