मसूरी में तेज रफ्तार बलीनो कार 50 मीटर गहरी खाई में गिरी

मसूरी से देहरादून लौटते वक्त रविवार को  दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक बलीनो कार अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन समय रहते मिली सूचना और पुलिस की तत्परता से एक 28 वर्षीय युवक की जान बचा ली गई। घटना की सूचना मिलते ही कोलूखेत पुलिस इंचार्ज महिपाल रावत के नेतृृत्व में पुलिस टीम मौकेपर पहुची और स्थानीय लोगो के सहयोग से खाई में गिरे युवक का खाई से रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस से देहरादून भेजा गया। सूरी पुलिस ने बताया कि एक सिल्वर कलर की बलीनो कार यूके07 डीवाई 0778 सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी थी। कार में अकेले पंकज मेहता, उम्र 28 वर्ष, निवासी श्यामपुर, अंबीवाला, प्रेमनगर, देहरादून सवार थे। युवक को सिर में गंभीर चोटें आई थीं और वह बुरी तरह घायल अवस्था में कार के भीतर फंसा हुआ था। उन्होने कहा कि पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए आपदा बचाव उपकरणों की मदद से युवक को खाई से बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस से देहराूदन हायर सेंटर भेजा गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, रफ्तार नियंत्रित रखें और मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा करें।