पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि हीरा सिंह बिष्ट का निधन सार्वजनिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री धामी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।