त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की मतगणना जारी
प्रत्याशियों की बढ़ी धड़कनें
10 हजार 915 पदों पर हो रही मतगणना
गांवों की सरकार पर होगा फैसला  
हल्द्वानी के एच एन इंटर कॉलेज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है  शुरुआती दौर में गौलापार चोरगलिया  क्षेत्र से मतगणना की शुरुआत हो रही है, थोड़ी देर बाद ग्राम प्रधान और क्षेत्र  पंचायत सदस्य के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे  जबकि जिला पंचायत सदस्य के नतीजे आने में समय लगेगा। हल्द्वानी विकासखंड में 8 राउंड की काउंटिंग होनी है जिसमें 28 टेबल लगाई गई है और प्रत्येक टेबल पर चार मतगणना कार्मिक और एक सुपरवाइजर की ड्यूटी तैनात की गई है। एडीएम विवेक राय का कहना है कि जिले के सभी आठों ब्लॉक में मतगणना शुरू हो चुकी है निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना के लिए सभी प्रत्याशियों के एजेंट के समक्ष स्ट्रांग रूम की सील खोली गई है और मत पत्तियां को काउंटर पर रखकर मतगणना शुरू कर दी गई है।

नैनबाग 

विकासखंड जौनपुर थत्यूड़  में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के पहला परिणाम
उनियाल गांव श्रीमती विनिता उनियाल,86 मतों,ग्राम पंचायत जयाड़ गांव से ओमकार सिह नकोटी 16 मतों विजय हुए ।