त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण को चम्पावत जिले के चम्पावत व बाराकोट विकास खंड में मतदान हुआ शुरू

 चम्पावत जनपद के चम्पावत व बाराकोट विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को मतदान आठ बजे से शुरू हो गयाl बाराकोट विकासखंड में जहां 51 पोलिंग पार्टियों द्वारा 53 मतदान केन्द्रो पर दूसरे चरण के मतदान को शुरू कराया गया, l वही चम्पावत विकासखंड में 148 पोलिंग पार्टियों द्वारा विकाश खंड के कुल 159 मतदान केन्द्रो पर मतदान शुरू कराया गयाl मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचने लगेl मतदान केंद्रों पर शांति पूर्ण मतदान हेतू सुरक्षा के व्यापक इंतजाम देखने को मिलेl वही मतदान कर्मियों ने मतदान की सभी तैयारियो को पूर्ण कर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू करवा दियाl वही बात अगर मौसम की करी जाय तो सुबह से ही आसमान में बादल होने से मतदान करने वालो के लिए गर्मी से राहत मिलने के आसार है l बनबसा के पूर्णागिरि माध्यमिक विद्यालय में सुबह से ही मतदान करने को स्थानीय मतदाताओं ने मतदान केंद्र में पहुंचना शुरू कर दियाl पुरे जिले के दोंनो विकासखंड में शांति पूर्ण तरीके से दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है.।