ऊखीमठ - तीर्थ यात्रियो का आकंडा 85 हजार के पार
हिमालय मे सबसे ऊंचाई पर विराजमान व तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के नाम से विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ के धाम मे दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियो का आकंडा 85 हजार के पार पहुंच गया है । आने वाले समय मे यदि तुंगनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियो का आवागमन इसी प्रकार रहा तो इस यात्रा सीजन मे तुंगनाथ धाम मे दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियो का आकंडा नया कीर्तिमान स्थापित कर सकता है । मन्दिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 42 हजार 798 पुरूष, 35 हजार, 887 महिलाये , 7 हजार 967 नौनिहाल, 256 साधु - सन्यासी तथा 11 विदेशी सैलानियो सहित 86 हजार, 919 तीर्थ यात्री तुंगनाथ धाम मे पूजा - अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना कर चुके है ।