पंचायत चुनाव के नामांकन एवं अन्य सभी निर्वाचन कार्यवाहियां स्थगित

उच्च न्यायालय, नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 के अंतर्गत प्रस्तावित नामांकन प्रक्रिया एवं उससे संबंधित अन्य निर्वाचन कार्यवाहियां अगले आदेशों तक स्थगित कर दी गई हैं।इस क्रम में जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत), चंपावत  मनीष कुमार ने जनपद के सभी अधिकारियों, निर्वाचन कर्मियों एवं संबंधित पक्षों को निर्देश जारी किए हैं। वही तीन ब्लाकों की चुनाव प्रक्रिया संभाल रही एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने बताया राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जनपद चंपावत में नामांकन सहित सभी निर्वाचन कार्यवाहियां आगामी आदेशों तक स्थगित रहेंगी राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जो भी आदेश जारी किए जाएंगे उस हिसाब से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारीगण एवं कार्मिक निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्णत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। वहीं चुनाव पर लगी रोक से दावेदार काफी परेशान नजर आ रहे हैं कई लोगों के द्वारा विभिन्न पदों के लिए टिकट भी खरीद लिए गए थे। फिलहाल प्रशासन और जनता की नजर आज हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी है अधिकतर लोगों का मानना है पंचायत चुनाव निरस्त हो जाएंगे।