खटीमा में चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही त्रिस्तरीय चुनाव का बजा फाइनल डंका
त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में तमाम रूकावटों के बाद आखिरकार सोमवार को दोपहर उपरांत प्रत्यासियो को चुनाव चिन्ह आवंटित करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई।खटीमा विकास खंड कार्यालय में चुनाव चिन्ह लेने के लिए प्रत्यासियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों पर ताल ठोक रहे प्रत्यासी चुनाव चिन्ह आवंटित होने के उपरांत उत्साह से लबरेज दिखे।इसके साथ ही अपने पने चुनावी क्षेत्रों को जीत की उम्मीदों को लिए प्रचार हेतु ब्लॉक परिसर से रवाना हो गए।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में सोमवार को दोपहर उपरांत चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बात चुनावी समर में गांव की सरकार चुनने का फाइनल बिगुल बज गया।चुनाव आवंटित किए जाने की खबर मिलते ही पंचायत चुनाव के प्रत्यासी भारी संख्या में खटीमा ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। जहां निर्वाचन टीम द्वारा विभिन्न पंचायत चुनाव पदो पर नामांकन कराने वाले प्रत्यासियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। कार,आइस्क्रीम,अनाज की बाली,अनानाश सहित दर्जनों चुनाव चिन्ह प्रत्यासियों को आवंटित होने के उपरांत उत्साह से लबरेज प्रत्यासी अपने अपने चुनावी क्षेत्रों में प्रचार हेतु रवाना हो गए।निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में सभी प्रत्यासियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।इस मौके पर पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों पर ताल ठोक रहे प्रत्यासी गांव के विकास के सपने को लिए अपने चुनावी क्षेत्रों में चुनाव चिन्ह मिलने के उपरांत जीत का दावा करते नजर आए।वही खटीमा विकास खंड में निर्वाचन अधिकारी ने बताया की खटीमा विकास खंड में ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत,जिला पंचायत वार्ड मेंबर के कुल 192 पदो के सापेक्ष 589 प्रत्यासियों ने चुनावी समर में ताल ठोकी है।सभी प्रत्यासियों को सोमवार दोपहर उपरांत राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए।वही ब्लॉक गेट पर प्रचार सामग्री बिक्री कर रही फड़ों पर उत्साह से लबरेज पंचायत चुनाव प्रत्यासी प्रचार सामग्री को खरीद अपने चुनाव क्षेत्रों में प्रचार के लिए रवाना हुए।