पौराणिक जागरो के गायन की तैयारी शुरू

मदमहेश्वर  घाटी के ग्रामीणो की अराध्य देवी  राकेश्वरी मन्दिर  मे सावन मास से शुरू होने वाले पौराणिक  जागरो के गायन की तैयारियां  शुरू कर दी गयी है । युगो से चली परम्परानुसार के अनुसार  भगवती राकेश्वरी के मन्दिर मे दो माह तक पौराणिक  जागरो के माध्यम  से तैतीस  कोटि देवी - देवताओ की महिमा के साथ  भगवान  शिव - शिव पार्वती तथा भगवान  श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओ का वर्णन  किया जाता है । पौराणिक  जागरो के गायन  से रासी गाँव  सहित  मदमहेश्वर  घाटी का वातावरण भक्तिमय बना रहता है तथा आश्विन माह  की दो गते को भगवती राकेश्वरी को ब्रह्म  कमल अर्पित  करने के साथ  पौराणिक  जागरो का समापन  होता है ।