हरिद्वार पुलिस ने की आगामी काँवड़ मेले की तयारियो को लेकर पुलिस मीटिंग
सावन के कांवड़ मेले की चुनौतियों से निपटने के लिए हरिद्वार पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मेला नियंत्रण भवन में जिला पुलिस और सभी थाना प्रभारी के साथ मीटिंग की। इस दौरान कांवड़ मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, वाहनों के लिए पार्किंग, क्राउड मैनेजमेंट जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गई। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्र में समय रहते ट्रैफिक मैनेजमेंट की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।