सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने निकाली तिरंगा यात्रा

सोमेश्वर में  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कैबिनेट मंत्री ने अपने आवासीय परिसर में कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों को संबोधित कर भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को ऐतिहासिक बताया। कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से कड़ा संदेश दिया है। तथा कई आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर सैकड़ों आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। इसलिए भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा कैबिनेट मंत्री के आवास से शुरू होकर सोमेश्वर बाजार होते हुए हुकुम सिंह बोरा राष्ट्रीय स्मारक में पहुंची। जहां शहीदों के नाम पर माल्यार्पण किया गया। तथा भारतीय सेना की जयकार का उद्घोष किया गया। 
    कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा, ताकुला मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।