चचरोटी-खटल गांव-दीपामाई" ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का शुभारंभ
अल्मोडा जिले के विकास खंड स्याल्दे में सल्ट विधायक महेश जीना ने 8 करोड़ 60 लाख 29 हजार की लागत से जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत "चचरोटी-खटल गांव-दीपामाई" ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।इस योजना से चचरोटी, खटलगांव, कोटा, सटेड,सदीगांव सहित करीब 2500 आबादी के ग्रामीणों को पेयजल योजना का लाभ मिलेगा। सल्ट विधायक महेश जीना ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हर -घर जल, हर नल योजना के माध्यम से सल्ट विधानसभा के प्रत्येक घर के लोगों को जल जीवन मिशन का लाभ मिल रहा है।इस योजना करीब 2500 आबादी के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। और जिन क्षेत्रों में योजना का लाभ अभी नहीं मिल पा रहा है। उसके लिए हम पूर्ण रूप प्रयासरत हैं।