हरिद्वार - मुख्यमंत्री ने किया स्वर्णिम समारोह का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड द्वारा आयोजित स्वर्णिम 70 वर्ष समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ की 70 वर्षों की उपलब्धियों, संघर्ष और योगदान को नमन करते हुए कहा कि यह संगठन श्रमिकों की आवाज को बुलंद करता आया है और सरकार श्रमिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।समारोह में बड़ी संख्या में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी,श्रमिक नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ विशिष्ट कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया।