स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण रैंकिंग के तहत जनपद पौड़ी में तैयारियां पूरी
केंद्र सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण रैंकिंग के तहत जनपद पौड़ी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस रैंकिंग के तहत केंद्र सरकार की टीम द्वारा जिले के ब्लॉक और ग्राम स्तर पर स्वच्छता की स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा।जिला पंचायत की कार्य अधिकारी भवना रावत कि स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है। जिले के सभी 15 ब्लॉकों में कॉम्पेक्ट मशीनें स्थापित की गई हैं, जिनके माध्यम से प्लास्टिक कचरे का पुनः उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण मित्रों के सहयोग से भी ग्राम स्तर पर लगातार स्वच्छता कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही, खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से पूरे अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि स्वच्छता के मानकों पर बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।