पौड़ी के मनोज खर्कवाल सेना में बने मेजर जनरल

देहरादून। देश के जाने माने भूगोल वेत्ता प्रो एस सी खर्कवाल के पुत्र मनोज खर्कवाल सेना में मेजर जनरल बनाए गए हैI
लोहाघाट ,चंपावत के मूल निवासी मनोज का  जन्म 1971 में बनारस में हुआ था।तब उनके पिता बनारस विश्व विद्यालय में पीएचडी. कर रहे थे।


पिता डॉ एस. सी. खर्कवाल  पहले बलरामपुर यू.पी., कोटद्वार राजकीय महाविद्यालय में सहायक प्रोफसर रहे।
इसके बाद 1977 में गढ़वाल विश्वविद्यालय बनने पर उनकी नियुक्ति पौड़ी परिसर में हुई थी। यही से 2001 में सेवा निवृत्ति के बाद उनका परिवार देहरादून की डिफ़ेंस कालोनी में रह रहा है।

मेजर जनरल मनोज की हाई स्कूल तक की  शिक्षा पौड़ी के कान्वेंट स्कूल में हुई।इसके बाद इंटरमीडिएट परीक्षा दून के मार्शल स्कूल, देहरादून , से पास करने के बाद इसी वर्ष मनोज का चयन  भारतीय रक्षा अकादमी ,एन डी ए में हुआ।


इस तरह 2004, में कमीशन प्राप्त करने के बाद,लगभग 24 वर्षों तक आर्टिलरी में विभिन्न पदों पर काम करने के बाद  26दिसंबर 2025 को मनोज को सेना में मेजर जनरल के पद पर नियुक्ति मिली।
मनोज का सेना में जाने से पूर्व अधिकांश समय पिता ओर माता शांति  खर्कवाल ओर बहन ममता के साथ पौड़ी में रहे।

ममता विगत 30 वर्षों से अपने पति के साथ अमेरिका में रह रही है। मनोज खर्कवाल  फुटबॉल के लोकप्रिय खिलाड़ी भी रहे हैं।पौड़ी का कंडोलिया मैदान इस बात की गवाही देता दिखाई देता है।


मृदुभाषी ओर सरल व्यक्तिव के धनी मनोज के सेना में  इस पद पर प्रोन्नति पाने से पौड़ी ओर  लोहाघाट के निवासी हर्षित हैं।

7 9 1
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS