पौड़ी पहुँचे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी

सीयूईटी परीक्षा केंद्र को जनपद पौड़ी में ही खोलने को लेकर अब कयास तेज होने लगे हैं सीयूईटी परीक्षा केंद्र जनपद में न होने के कारण तमाम विद्यार्थियों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता था और उन्हें परीक्षा देने के लिए प्रदेश के अन्य जिलों में व देश के अन्य राज्यों में जाकर परीक्षा देनी पड़ती थी मगर अब इस समस्या के निस्तारण के लिए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कमर कस ली है पौड़ी पहुँचे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि तमाम छात्र संगठनों द्वारा इस समस्या को उनके समक्ष रखा है और उन्होंने इससे संबंधित तमाम दस्तावेज संबंधित अधिकारियों से मांगे हैं उन्होंने कहा कि जल्दी ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिलकर इस समस्या की निस्तारण के लिए बात की जाएगी और उन्हें उम्मीद है कि जल्दी इसको लेकर केंद्र सरकार एक सौगात जनपद पौड़ी को देगी जिससे छात्रों को हो रही समस्या का निस्तारण किया जा सकेगा।

8 5 5
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS