उर्वरक मंत्री भारत सरकार जेपी नड्डा ने की सेना के जवानों से भेंट

पिथौरागढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री भारत सरकार जेपी नड्डा अपने आदि कैलाश ओम पर्वत भ्रमण के तहत आज  गुंजी हेलीपैड पर पहुंचें,  

जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा मंत्री को रंग संस्कृति की पगड़ी पहनाकर पारंपरिक ढंग से उनका स्वागत किया गया, 

तत्पश्चात मंत्री आर्मी गेस्ट हाउस पहुंचें, जहां उन्होंने सेना, आई.टी.बी.पी तथा  एस.एस.बी के जवानों से मुलाकात कर सीमा क्षेत्र की सुरक्षा हेतु तैनात हथियारों व उपकरणों की जानकारी ली

 तथा यहां तैनात भारतीय सेना, एसएसबी, आईटीबीपी के वीर जवानों से मुलाकात की। 

वहीं मंत्री  ने जवानों के साथ बातचीत की और दुर्गम परिस्थितियों में भी देश की सीमाओं की रक्षा करने के उनके अदम्य साहस और समर्पण की सराहना की।

 इस दौरान
उन्होंने जवानों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया।