हरिद्वार में 3 करोड की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड मेला 11 जुलाई से प्रारम्भ होने जा रहा है। जिसको लेकर नशा कारोबारी भी सक्रिय हो गये है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द सिंह डोबाल द्वारा नशा कारोबारियों पर नकेल कसने के सम्बंध में अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिये गये है। कांवड मेले में नशे की खेप पहुंचने की आंशका को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। बहादराबाद पुलिस कल देर शाम क्षेत्र में चैकिंग अभियान पर थी इसी दौरान नहर पटरी पथरी पावर हाउस के पास से पुलिस ने बाइक सवार एक संदिग्ध को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने करीब डेढ किलो स्मैक, डजिटल तराजू, एक पैकेट लाल रंग पाउडर बरामद किया है। तस्कर से बरामद की गई अन्तरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत करीब 03 करोड रूपये आंकी जा रही है। पुलिस के मुताबिक दबोचा गया स्मैक तस्कर हरियाणा, राजस्थान, सहारनपुर आदि शहरों में स्मैक की सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस स्मैक तस्कर से इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि हरिद्वार में वह कहा-कहा और किन-किन लोगों को स्मैक सप्लाई देता है।