IND vs SL 1st ODI: विराट कोहली ने खेली तूफानी पारी, टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

(स्पोर्ट्स डेस्क): टीम इंडिया ने कमाल का खेल दिखाया श्रीलंका को पहले वनडे मैच में 67 रनों से हरा दिया. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंका को जीतने के लिए 373 रनों का टारगेट दिया लेकिन श्रीलंका की टीम आठ विकेट पर 306 रन ही बना सकी और 67 रन से मैच हार गई. श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच जीतते ही टीम इंडिया ने 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. टीम इंडिया की तरफ से  विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 45वां शतक लगाया था और 113 रन बनाकर आउट हुए. कोहली ने 87 गेंदों में 113 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 1 छक्का शामिल था. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया. उनकी शानदार पारी के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड दिया गया. इसके अलावा रोहित शर्मा ने 83 रन की पारी खेली थी. गिल 70 रन बनाकर आउट हुए. 

6
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS