गदरपुर में धूमधाम से मनाया गया उत्तरायणी पर्व
राजकीय इंटर कॉलेज गदरपुर में धूमधाम व हर्षोंउल्लास के साथ पर्वतीय संस्कृति उत्थान समिति के तद्भावधान में उत्तरायणी पर्व मनाया गया।
इस मौके पर बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि उत्तरायणी पर्व जो पहाड़ का एक विशेष पर्व है आज के दिन मनाया जाता है और प्रत्येक वर्ष ग़दरपुर में यह सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम करते हैं और इसी बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम को देखने के लिए पहुंचते हैं जिसमें सभी जाति धर्म समुदाय के लोग होते हैं।
पूर्व फौजी मनोज कांडपाल ने बताया कि हर वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में किए जाते हैं जिसमें लोक कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाता है ।
इस मौके पर बोलते हुए लोक कलाकार खुशी दीगारी ने कहा गदरपुर के लोग धूमधाम से उत्तरायण पर मानते हैं कलाकारों के लिए भी एक बहुत बड़ा मंच होता है और यहां पर सभी धर्म समुदाय जाति के लोग इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं