38वे राष्ट्रीय ओलंपिक खेल के लिए उत्तराखंड तैयार

38वे राष्ट्रीय ओलंपिक खेल के लिए उत्तराखंड तैयार।
महेश नेगी उत्तराखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष।
28जनवरी से 14 फरवरी तक।
12000 खिलाड़ी पहुंचेंगे उत्तराखंड।
400 ऑफिशियल के साथ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मेहनत लाई रंग।
पहली बार करेगा उत्तराखंड राष्ट्रीय ओलंपिक खेल की मेजबानी।
सभी 13 जिलों में घूमेगी खिलाड़ियों की खेल वैन ।

द्वाराहाट नगर में आज पहुंचे उत्तराखंड ओलंपिक खेल संघ अध्यक्ष महेश नेगी से वार्ता कर बताया कि आगामी 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होने वाले राष्ट्रीय ओलंपिक खेल के लिए उत्तराखंड तैयार है।महेश नेगी ने बताया कि सभी खेल उत्तराखंड के पांच स्थानों में देहरादून, हरिद्वार,टिहरी,उधमसिंह नगर,नैनीताल जिला आदि स्थानों पर खेले जायेंगे उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोटि कोटि साधुवाद कि उनके प्रयासों से यह राष्ट्रीय ओलंपिक खेल पहली बार किए जा रहे हैं उन्होंने राष्ट्रीय ओलंपिक खेल संघ अध्यक्ष पी टी उषा ओर ओलंपिक खेल संघ से मुलाकात कर साथ ही केंद्र सरकार से वार्ता कर इस 38वे राष्ट्रीय ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है।खेल युक्त उत्तराखंड बनाने की राह में पहली कोशिश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सफल होती नजर आ रही है। पूरे उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में खिलाड़ियों को लेकर खेल वैन घूमेगी इसके लिए खेल मंत्री और ओलंपिक संघ के साथ पुष्कर सिंह धामी का समझौता हुआ है।करीब 12000 खिलाड़ी और 400 ऑफिशियल उत्तराखंड पहुंचेंगे।सभी उत्तराखंड के खिलाड़ियों को विशेष सुविधा दी जाएगी और देहरादून, उद्यमसिंह नगर,हल्द्वानी के मल्टीपल हॉल में इंडोर खेल किए जाएंगे।

6 8
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS