कैलाश मानसरोवर यात्रा का तीसरा जत्था पहुंचा टनकपुर
वर्ष 2025 में पांच साल बाद उत्तराखंड में शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा के जत्थों का दिल्ली से आने का सिलसिला लगातार जारी है।शनिवार की शाम को एक बार फिर कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 का तीसरा जत्था टनकपुर पर्यटक आवास गृह (टीआरसी) पहुंचा, जहां पर टी आर सी प्रबंधक मनोज कुमार के नेतृत्व में पारंपरिक कुमाऊनी परिधानों से सुसज्जित बालिकाओं ने तिलक लगा यात्रियों का स्वागत किया। कुमाऊं मंडल विकास निगम की टीम ने माल्यार्पण कर व बुरांस व माल्टे का वेलकम ड्रिक के साथ सभी यात्रियों का स्वागत अभिनंदन किया। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह प्रवंटक मनोज कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में चल रही कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के तहत यात्रियों का तीसरा जत्था शनिवार की शाम को पर्यटक आवास गृह टनकपुर पहुंचा।तीसरे जत्थे में देश के 15 राज्यों से 34 पुरुष व बारह महिलाओ सहित कुल 46 यात्री टनकपुर पहुंचे जिनका भव्य स्वागत किया गया है।सभी यात्री रात्रि विश्राम पर्यटक आवास टनकपुर गृह में करेंगे।वही रविवार की सुबह एसडीएम टनकपुर आकाश जोशी हरी झंडी दिखा मानसरोवर यात्रा के तीसरे जत्थे को अगले पड़ाव हेतु रवाना करेंगे।टनकपुर से रवाना हो मानसरोवर यात्री पिथौरागढ़,धारचूला,गूंजी,लिपुलेक दर्रे से होते हुए चीन में प्रवेश करेगी। जहां पर पवित्र मानसरोवर झील की परिक्रमा कर सभी यात्री अपनी धार्मिक यात्रा को पूर्ण करेंगे।वही देशभर से पहली बार मानसरोवर यात्रा के लिए टनकपुर पहुंचे यात्री अपने भव्य स्वागत से अभिभूत दिखे,इसके साथ ही भोले की भक्ति में अटूट आस्था से लबरेज यात्री गण मानसरोवर यात्रा में शामिल होने पर भोले नाथ का आभार व्यक्त करते आए जिसके चलते देश भर के लोगो में भोले नाथ ने उन्हें इस पवित्र यात्रा हेतु आमंत्रण आशीर्वाद दिया।