तुंगनाथ धाम मे तीर्थ यात्रियो का आकंडा 12 हजार के पार

हिमालय मे सबसे ऊंचाई पर विराजमान  तृतीय केदार तुंगनाथ धाम मे मात्र  17 दिनो मे तीर्थ  यात्रियो का आकंडा  12 हजार के पार पहुंच गया है । तुंगनाथ घाटी मे दोपहर बाद हर रोज मौसम के करवट लेने से दोपहर बाद  तीर्थ  यात्रियो की आवाजाही मे हल्की गिरावट  देखने को मिल रही है मगर  सुबह के समय सैकड़ो  तीर्थ  यात्री तुंगनाथ धाम पहुंचकर  पुण्य अर्जित कर  रहे है । मन्दिर  समिति से मिली जानकारी के अनुसार  17 दिनो मे 6469 पुरूष,  4902 महिलाये , 1530 नौनिहाल,  58 साधु सन्यासी तथा 8 विदेशी सैलानी सहित  12, 967 तीर्थ  यात्री तुंगनाथ धाम  मे पूजा - अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व  कल्याण की कामना कर चुके है ।

2 0
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS