वेद ऋचाओ के साथ खुले मदमहेश्वर के कपाट

पंच केदारो मे द्वितीय केदार के नाम  से विश्व विख्यात द्वितीय  केदार  भगवान मदमहेश्वर के कपाट  शुभ लगनानुसार वेद ऋचाओ व शिव भक्तो की जयकारो के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल  दिये गये है । भगवान  मदमहेश्वर  के कपाट  खुलने के पावन अवसर पर  667 तीर्थ  यात्री कपाट  खुलने के साक्षी बने तथा तथा मदमहेश्वर  सहित  सहायक मन्दिरो को 6 कुन्तल  फूलो से सजाया गया है । भगवान  मदमहेश्वर  के कपाट खुलते ही यात्रा पडा़वो पर रौनक  लौटनी  लगी  है तथा शिव भक्त  14 किमी की दूरी पैदल तय कर  भगवान मदमहेश्वर के धाम पहुंचकर पुण्य अर्जित कर  रहे है ।

1 0
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS