चमोली में 09 से 11 जनवरी तक घूमेगी 38वें राष्ट्रीय खेल की मसाल

38वें राष्ट्रीय खेलों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए शुभंकर मौली प्रचार वाहन में सवार होकर 06 जनवरी को चमोली पहुंचेगा। शुभंकर मौली 06 जनवरी से लेकर 08 जनवरी तक चमोली जिले में सभी ब्लाकों के प्रमुख स्थानों एवं शहर की मुख्य सड़कों और बाजार में घूम कर लोगों को राष्ट्रीय खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि   09 जनवरी को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मसाल बागेश्वर से होते हुए ग्वालदम से जनपद चमोली में रात्रि विश्राम के लिए गोपेश्वर पहुंचेगी। गोपेश्वर में 10 जनवरी को मसाल रैली और पुलिस मैदान में भव्य पाण्डवास शो का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने  सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मौली और मशाल के जनपद में पधारने पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कहा कि प्रचार वाहन के यातायात प्लान के साथ ही इसमें प्रतिभाग करने वाले लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। पुलिस मैदान में 10 जनवरी को आयोजित होने वाले पाण्डवाज शो के लिए टेंटेज व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, पेयजल, साफ सफाई सहित अन्य समुचित व्यवस्थाएं की जाए। 

8 2 3
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS