IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का चयन
(स्पोर्ट्स डेस्क): ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन हो गया हैं . दोनों टीमों के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है लेकिन सेलेक्टर्स ने फिलहाल 2 ही मैचों के लिए टीम चुनी है. टीम की कमान अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ही संभालेंगे. सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. दोनों ने अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रविंद्र जडेजा ने वापसी की है. जो कि एशिया कप 2022 के बाद से ही क्रिकेट से दूर थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पेसर जसप्रीत बुमराह को बाहर रखा गया है. इससे साफ हो गया है कि बुमराह पूरी तरह मैच फिट नहीं हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारत की टेस्ट टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट और सूर्यकुमार यादव.