सोनप्रयाग - पहाड़ों में मौसम के करवट लेते ही बर्फबारी
पहाड़ों में विगत सोमवार को प्रात से ही मौसम का बदला मिजाज शाम होते ही बर्फबारी में तब्दील हो गया।
हिमालय की पर्वत श्रृंखलाएं सहित केदारनाथ धाम एवं ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी देखने को मिली।
केदारनाथ धाम में बर्फबारी से निचले इलाकों में शीतलहर जारी है। आमजन गर्म अलाव लेते नजर आ रहें। धाम में निर्माण कार्य ठंड शुरू होते ही धीमे पड़ने लगे थे वहीं बर्फबारी होते ही अब कार्य शीतकाल में मौसम को देखते हुए दो माह के लिए रोक दिए जाएंगे।
बर्फबारी का असर गौरीकुंड त्रियुगीनारायण, पावलीकथा, नागताल, मोरू बुग्याल, जाल चौमासी सहित अन्य क्षेत्रों में हुई हल्की बर्फबारी से नजर आया। त्रियुगीनारायण पहुंचे श्रद्धालु बर्फबारी देख खुशी से आनंदित हो गए।
केदारघाटी में आज मौसम साफ नजर आ रहा है,जिस से शीतलहर की संभावना बनी रहेगी।