केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य प्रारम्भ
गौरीकुण्ड केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य सोमवार से प्रारम्भ हो रहा है। पैदल मार्ग से बर्फ हटाने के लिए मजदूरों की एडवांस टीम रवाना कर दी गई।
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 2 मई को खुलेंगे। जिसको लेकर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन तैयारीयों में जुट चूका है। गौरीकुण्ड केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य प्रारम्भ करने के लिए 40 मजदूरों की एडवांस टीम रवाना कर दी गई है। जोकि लिंचोली पहुँच गई है. मौसम खराब होने से मजदूर कार्य शुरू नहीं कर पर रहे हैं। वहीं लिंचोली से आगे ग्लेशीयर टूटे होने मार्ग खोलने में दिक्क़ते आ रही हैं, जिन्हें काटकर मार्ग बना ने का कार्य किया जायेगा।
डीडीएमए अधिशाषी अभियंता विनय झींकवान ने बताया कि लिंचोली में गत दिनों हिमखंड टूट कर गिर गया था, जिस से बर्फ हटाने के लिए गए मजदूर कि टीम आगे नहीं बढ़ पाई, हिमखंड को काटकर पैदल मार्ग बनाया जायेगा। ताकि मजदूर आगे बढ़ सकें, केदारनाथ पैदल मार्ग पर मौसम खराब होने से अभी तक बर्फ हटाने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है, उन्होंने कहा कि सोमवार से बर्फ हाटाने का कार्य प्रारम्भ होगा।