आठवी वेतन आयोग की सिफारिश को मंजूरी, प्रेमचंद अग्रवाल ने PM मोदी का आभार व्यक्त किया
केंद्र सरकार के द्वारा आठवी वेतन आयोग की सिफारिश को मंजूरी दिए जाने के बाद जहां देशभर के कर्मचारी केंद्र सरकार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त कर रहे हैं तो वही उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास का जो नारा रहा है उसी मूल मंत्र पर आगे बढ़ते हुए नजर आते हैं कर्मचारियों को जिस तरीके से आठवें वेतनमान को केंद्रीय कैबिनेट मंजूरी दी है उसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।