Bharat Jodo Yatra: यूपी के बागपत में 3 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा करेगी प्रवेश

बागपत ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश के बागपत में प्रवेश के बाद मवीकलां गांव में रात्रि विश्राम होगा। यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में तैयारियां तेजी से चल रही है। बागपत के मवीकला गांव में खेल स्टेडियम के पास राहुल  गांधी समेत दस हजार कार्यकर्ताओं के ठहराने की व्यवस्था करने में कांग्रेसी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। गुजरात की एक कंपनी को टैंट लगाने तथा दस हजार लोगों को भोजन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें से तीन हजार कार्यकर्ताओं को बस से शामली ले जाकर ठहराने की व्यवस्था की गई है।

भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी की शाम चार बजे मवीकलां पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि मवीकलां में स्टेडियम के पास 32 बीघा जमीन में टैंट लगवाने का कार्य जोरों पर है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी तथा देश भर के लगभग 450 अति विशिष्ट कांग्रेसी नेताओं के ठहराने की व्यवस्था मवीकलां में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे 709बी के किनारे रिसॉर्ट में की गई है। वहीं भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने और इसके स्वागत के लिए कांग्रेसी नेताओं का मवीकला में जमावड़ा शुरू हो गया है।

8 8 2
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS