पिथौरागढ़ - खुशी चन्द ने एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

प्रथम सब जूनियर एवं जूनियर एशियन बॉक्सिंग  चैम्पियनशिप का आयोजन 17 अप्रैल से 01 मई, 2025 तक जार्डन के अमान शहर में किया गया था,

 जिसमें सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ की खुशी चन्द ने जूनियर वर्ग में देश के नाम स्वर्ण पदक जीता।  

           
खुशी चन्द ने 44-46 किग्रा0 भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वियतनाम की गुयेनथी होंगयेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

 सेमीफाइनल में यूक्रेन की ओलेक्सांद्रा चैरवाटा को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया तथा फाइनल में उसका मुकाबला मंगोलिया की बॉक्सर अल्तांगादास से हुआ, 

जिसमें खुशी चन्द से अपने दमदार पंचों से अल्तांगादास को 3-2 से पराजित कर देश के नाम स्वर्ण पदक हासिल किया। 
       

 खुशी चन्द की बड़ी बहिन निकिता चन्द भी अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी है तथा एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में कई पदक जीत चुकी है।   

          खुशी चन्द वर्तमान में नगर के बिजेन्द्र बॉक्सिंग क्लब में बॉक्सिंग कोच बिजेन्द्र मल्ल से प्रशिक्षण प्राप्त करती है।  
 
          इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, सहित जनपद के जनप्रतिनिधियों, खेल प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामनाऐं दी है।

8 3 7
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS