पिथौरागढ़ : सेवा सुशासन और विकास के तीन साल बेमिसाल

पिथौरागढ़ जनपद में वर्तमान सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज राज्य सहित पिथौरागढ़ जनपद मुख्यालय और सभी विधानसभा क्षेत्र धारचूला, डीडीहाट गंगोलीहाट व पिथौरागढ़ में जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविरों सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 

इस दौरान जन सेवा दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय में सेवा दिवस का आयोजन भव्यता से किया गया। 

पिथौरागढ़ जनपद के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल का जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन सेवा दिवस पर प्रदेश की समस्त जनता को संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कि जन सेवा हमारी सरकार का प्राथमिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सेवा के लिए समर्पित है।

8 0 1
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS