देवभूमि की यात्रा पर पहुंचीं नूपुर शर्मा, सीएम धामी से की भेंट

देहरादून।देवभूमि उत्तराखंड के दर्शन के लिए आई भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।
चारधाम यात्रा की सफलता के बाद वह देहरादून आई थी। नूपुर शर्मा ने सीएम धामी के साथ चारधाम यात्रा के अनुभव साझा किए और राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों को सराहा।
गौरतलब है कि नूपुर शर्मा ने धारी देवी, कालीमठ, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, केदारनाथ, बदरीनाथ, नृसिंह मंदिर जोशीमठ तथा अनेक अन्य धार्मिक स्थानों के दर्शन कर अपनी आस्था के पुष्प अर्पित किए।
नूपुर ने सीएम धामी से कहा कि देवभूमि की यात्रा से उन्हें अत्यंत सुखद अनुभूति हुई है। उन्होंने राज्य में धामी के नेतृत्व में हो रहे चहुमुखी विकास की सराहना करते हुए कतिपय अन्य क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।
सीएम धामी ने नूपुर शर्मा को उत्तराखंड की जनता की ओर से उपहार भेंट किए। धामी ने कहा कि राज्य सरकार का भरसक प्रयास है कि श्रद्धालुओं को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, इसके लिए हर बिंदु पर नजर रखी जा रही है और सरकारी मशीनरी को चुस्त दुरुस्त रखा गया है।
स्वास्थ्य, पेयजल, सुरक्षा और अन्य तमाम सुविधाओं पर सरकार ने ध्यान केंद्रित किया है। नूपुर शर्मा ने चारधाम यात्रा की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सीएम धामी को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

1 0 1
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS