नानकमत्ता पुलिस ने मुठभेड़ में स्मैक तस्कर को लाखों की अवैध स्मैक संग किया गिरफ्तार
उधम सिंह नगर जनपद की नानकमत्ता थाना पुलिस ने स्मैक तस्कर को मुठभेड़ के दौरान अवैध तमंचे कई कारतूस व 140 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।मुठभेड़ के दौरान स्मैक तस्कर घायल हो गया,जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। स्मैक तस्कर ने पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है।पूरे मामले के अनुसार एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम नानकमत्ता पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा को अवैध तमंचा कई अवैध कारतूस व 140 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।आरोपी से बरामद स्मैक की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में पांच लाख से भी अधिक आंकी गई है।आरोपी स्मैक तस्कर से पुलिस को पूछताछ में मिली जानकारी अनुसार उसने बरेली व उधम सिंह नगर से स्मैक डिलरों से अपने संबंधों की जहां जानकारी दी है।वही जानकारी के माध्यम से उन्हे भी पुलिस द्वारा जल्द गिरफ्तार करने की एसएसपी ने बात कही है।फिलहाल आरोपी स्मैक तस्कर को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।