नैनीताल - ड्यूटी को सतर्कता और गंभीरता पूर्वक करें : एसएसपी प्रहलाद मीणा

सरोवर नगरी नैनीताल के पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, ने जनपद के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की मासिक बैठक लेते हुए कहा नव वर्ष , निकाय चुनाव, व नशे पर प्रभावी ढंग से रोक लगे पर विस्तार रूप से चर्चा की गई।
एसएसपी ने एनडीपीएस के अंतर्गत   प्रभावी कार्य करने वाले  तीन पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। साथ लगभग दो दर्जन से ऊपर पुलिस कर्मियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश भी दिये।
उन्होंने नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए। 
साथ ही एनडीपीएस  और आबकारी अधिनियममें कार्यवाही बढ़ाई जाएं, अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करें अन्यथा जवाबदेही निर्धारित की जाएगी और संबंधित के वार्षिक मंतव्य में भी अंकन किया जाएगा।

ड्रग्स की सप्लाई चैन को तोड़ें और तस्करी का पर्दाफाश करें। 

मात्र आंकड़ों में ही कार्यवाही को सीमित न रखें।  सक्रिय होकर कार्य करें, अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी।

साइबर अपराधों में लगाम लगाने के लिए सभी थाना प्रभारी व साईबर प्रभारी जनता में जागरूकता बढ़ाएं। साइबर अपराधों में अधिक से अधिक मुकदमे दर्ज करें।

इस दौरान उन्होंने नव वर्ष और 31 दिसंबर के सकुशल आयोजन हेतु लगे सभी पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। ड्यूटी को सतर्कता और गंभीरता पूर्वक करें। पर्यटकों तथा आम जनता के बीच सकारात्मक संदेश जाए।आगामी नेशनल गेम्स के लिए पर्याप्त सुरक्षा और यातायात व्यवस्थापन कर लिया जाय।
नगर निकाय चुनावों की सभी तैयारियां पूर्ण कर लें, कोई भी अपरिहार्य परिस्थिति उत्पन्न न होने पाए। जिले में प्रभावी कानून व्यवस्था स्थापित रहे।

मासिक अपराध गोष्ठी में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल, प्रमोद शाह सीओ नैनीताल,  सुमित पांडे सीओ भवाली,  भूपेंद्र सिंह भंडारी सीओ रामनगर, श्री डी0आर0 वर्मा सीओ/प्रभारी कोतवाली भवाली,  नरेंद्र सिंह कुंवरसी०एफ०ओ० नैनीताल, श भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन समेत सभी थाना प्रभारी/शाखा/चौकी प्रभारी, यातायात व सीपीयू प्रभारी मौजूद रहे।

1 2 9
Copyrights 2025, khabrikaka.com ALL RIGHTS RESERVED. SITE DEVELOPED & MANAGED BY WORLD IT DIMENSIONAL SOLUTIONS