बद्रीनाथ-जोशीमठ मार्ग पर बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी (ITBP) के जवानों ने सुरक्षित निकाला

 बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही एक श्रद्धालु बस आज सुबह लगभग हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। बद्रीनाथ से लगभग 20 किलोमीटर आगे बिनाकुली गांव के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। बस में झारखंड के रहने वाले श्रद्धालु सवार थे, जो पिछले एक सप्ताह से बद्रीनाथ में रहकर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन और दर्शन कर रहे थे। आज सुबह ही वे हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे, जहाँ से उन्हें आगे ट्रेन द्वारा अपने गृह राज्य लौटना था।

​घटना की सूचना मिलते ही माना चौकी से 23वीं वाहिनी आईटीबीपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरु किया राहत की बात यह है कि इस घटना में सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।