पिथौरागढ़ में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

पिथौरागढ़: “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” थीम के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में एक भव्य, सुव्यवस्थित एवं बहुआयामी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना और लाभार्थियों को योजनाओं से सीधे जोड़ना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई द्वारा विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी एवं स्टॉलों के निरीक्षण के साथ किया गया। इस दौरान उन्होंने विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन कर अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, ग्राम्य विकास, उद्योग और समाज कल्याण सहित कई विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया, जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।