सल्ट में पहली बर्फबारी से बढ़ी ठंड, किसानों के चेहरों पर दिखी मुस्कान

 मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार सल्ट विकास खंड के मल्ला मानिला, डोटियाल सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी से क्षेत्र में ठंड काफी बढ़ गई है, 

किसानों के चेहरों पर खुशी

स्थानीय किसानों का कहना है कि इस बर्फबारी से गेहूं व अन्य रबी फसलों को लाभ मिलेगा। बर्फबारी के चलते पूरा क्षेत्र सफेद चादर में ढक गया है, जिससे नजारे बेहद आकर्षक हो गए हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों को देखने के लिए पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है।