सीएम धामी ने गृह मंत्री अमित शाह को गंगाजल का कलश भेंट किया
हरिद्वार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दिल्ली प्रस्थान से पूर्व उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में गंगाजल का कलश भेंट किया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह जी का सान्निध्य सदैव नई ऊर्जा और सकारात्मक संकल्प से परिपूर्ण रहता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री का मार्गदर्शन उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर प्रेरणा प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास कार्यों में केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।