भाजपा ने बनाए नये पार्टी प्रवक्ता

देहरादून। भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा कर दी है। कांग्रेस से भाजपा में मथुरा दत्त जोशी व कमलेश रमन को सूची में स्थान दिया गया है।


इनमें विधायक खजान दास, विनोद चमोली, मथुरा दत्त जोशी, नवीन ठाकुर, गुरविंदर सिंह, जपेंद्र सिंह,हनी पाठक , कमलेश रमन व विकास भगत शामिल है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 9 प्रवक्ताओं की सूची जारी की गयी है।