सरकार द्वारा गाय माता के चारा और पीने के पानी को लेकर बनाये स्थान को पुनः सुचारु रूप से किया चालू

हरिद्वार के शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र मे कुछ साल पहले उत्तराखंड सरकार के द्वारा गौ माता के चारे और उनके पीने के पानी के लिए स्थान बनाया गया था लेकिन कुछ ही सालो मे यह स्थान गंदगी के अम्बर मे तब्दील हो गया आज अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल हरिद्वार के जिला अध्यक्ष विशाल राणा ने सभासद रॉबिन और स्थानीय लोगो के साथ मिलकर यहां की सफाई व्यवस्था करने के बाद गाय माता के लिए चारा और पीने के पानी की व्यवस्था सुचारु की। राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष विशाल राणा ने बताया की कुछ वर्ष पूर्व गाय माता के चारे और पीने के पानी के लिए यह स्थान तैयार किया गया था लेकिन स्थानीय नगर पालिका द्वारा इसका कभी संज्ञान नहीं लिया गया और गंदगी के कारण गाय और अन्य लोगो को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इसकी स्वच्छता को लेकर इसकी साफ सफाई को लेकर कभी मुड़कर नहीं देखा आज राष्ट्रीय बजरंग दल और स्थानीय पार्षद के द्वारा स्वछता अभियान चलाया गया इसका ध्यान रखा जायेगा की आगे भी यह सुचारु रूप से चलता रहेगा।