विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ज्ञानसैंण में "खांकरखेत पर्यावरण पर्यटन फेस्टिवल" का आयोजन

खांकरखेत कौनपुरगढ़ पर्यटन विकास समिति गडीनी नारायणबगड़़ के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर खाँखरखेत कौनपुरगढ़ पर्यटन सर्किट के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्र ज्ञानसैंण नामक पर्यटक स्थल पर "पर्यावरण पर्यटन फेस्टिवल 2025" का आयोजन किया गया।

 इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटकों एवं शासन- प्रशासन का ध्यान इस क्षेत्र की ओर आकर्षित करने के साथ- साथ पर्यावरण का संवर्द्धन एवं संरक्षण करते हुए क्षेत्र को इको पर्यटन की दृष्टि से आगे बढ़ाना है।

 इस अवसर पर वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ महिला मंगलदल खैनोली, गडकोट, कंसोला, मरोड़ा एवं सयुंटा के द्वारा शानदार पौराणिक चाचड़ी झुमैलो लोकगीत/लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गयी गई तथा युवाओं के मध्य सद्भावना खेल के तहत क्रिकेट मैच खेला गया।

सामाजिक कार्यकर्ता देवराज रावत ने बताया कि इस पूरे क्षेत्र में इको टूरिज्म की भरपूर संभावनाएं मौजुद हैं, इस डेस्टिनेशन में आने वाले पर्यटक फॉरेस्ट ट्रैकिंग, फारेस्ट कैंपिंग, बर्ड वाचिंग, वाइल्डलाइफ, हेरिटेज ट्रेल, इको कैंपिंग, नेचर एडवेंचर, नेचर गार्डन इत्यादि की बेहतरीन संभावनायें हैं, जिसका पर्यटक भरपूर आनन्द ले सकते हैं, यहाँ पहाडों/पर्वतों, विभिन्न स्थलाकृतियों, बर्फीली चोटियों एवं प्राकृतिक सौन्दर्य और यहाँ की स्थानीय संस्कृति को जानने, समझने और आनंद उठाने का मौका मिलेगा। 

कार्यक्रम में वन विभाग से कमल किशोर सिंह व वन विभाग की टीम, निवर्तमान जिला पंचायत भारती रावत, समिति के अध्यक्ष देवराज रावत, सचिव रघुबीर बिष्ट, सलाहकार प्रीतम नेगी अपछ्यांण, उपाध्यक्ष करण सिंह, पुरुषोत्तम ढोंडीयाल, पुजारी नन्दन सिंह, भरत सिंह, गितार गबर सिंह, सरपंच सुरेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, महाबीर सिंह, हरीश सिंह,जयेंद्र सिंह,अब्बल सिंह, बीरेन्द्र सिंह, दीपेंद्र सिंह सहित क्षेत्र की महिला मंगल दल एवं सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।