नैनीताल - पर्यावरण एक स्वस्थ्य भविष्य की आधार शिला है : गुरमीत सिंह

सरोवर नगरी नैनीताल के राजभवन में   राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर   पौधारोपण किया।
 इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और संतुलित पर्यावरण न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए आवश्यक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी यह एक स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे प्रकृति के अमूल्य उपहार - जैसे वन, नदियाँ, पर्वत और जैव विविधता - के संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करें।