गोपेश्वर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 'स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत' अभियान के तहत चला वृहद सफाई अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चमोली के तत्वावधान में आज गोपेश्वर नगर में 'स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत' अभियान के अन्तर्गत एक वृहद सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर श्रमदान किया गया और एक स्वच्छता रैली भी निकाली गयी, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मियों व स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान, सभी प्रतिभागियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बिंध्याचल सिंह ने स्वच्छता का शपथ दिलाई। उन्होंने प्रतिज्ञा की कि वे न केवल अपने आसपास सफाई रखेंगे, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान यह संदेश भी दिया गया कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर, इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए ताकि 'स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत' का सपना साकार हो सके।
स्वच्छता अभियान के तहत जीजीआईसी गोपेश्वर से पेट्रोल पंप तक जन जागरूकता रैली निकालकर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।