जिलाधिकारी ने किया तिलसारी-गागरिगोल सड़क का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया तिलसारी-गागरिगोल सड़क का औचक निरीक्षण कर संबंधित विभाग को खस्ताहाल सडक सड़क की जल्द मरम्मत करने के निर्देश दिए हैँ, यह सड़क  गागरीगोल के पास डिग्री कॉलेज तक  बदहाल पड़ी है सड़क का एक हिस्सा भी धस गया है, डामरीकरण पूरा उखड़ गया है, सड़क का एक हिस्सा धस जाने से गाड़ी चलना मुश्किल हो रहा है, इसके अलावा तिलसारी के बीच नदी में बनी पुल के दोनों साइड बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैँ। तिलसारी में 50 मीटर डामरीकरण नहीं हो पाने से आये दिन स्थानीय लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि सड़क की स्थिति खस्ताहाल बनी हुई है संबंधित विभाग को जल्द कार्रवाही के लिए निर्देशित किया जाएगा, पेंच भरान से लेकर पूरे कार्य किये जायेंगे।